दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

Location: Garhwa


गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को दानरो नदी में फेंके जा रहे कचरे की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी के विभिन्न हिस्सों में बड़ी मात्रा में कचरा अव्यवस्थित एवं अवैज्ञानिक तरीके से फेंका हुआ पाया गया। कई स्थानों पर कचरे में आग लगी हुई थी, जिससे धुआं निकल रहा था और आसपास के वातावरण में प्रदूषण फैलने की आशंका बनी हुई थी।
स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दानरो नदी एवं उसके आसपास किसी भी परिस्थिति में कचरा नहीं फेंका जाए। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुखबाना स्थित कचरा प्रबंधन के लिए चिन्हित स्थल का भी जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र से निकलने वाले सभी कचरे को निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल पर ही डंप किया जाए तथा उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कचरे के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सहयोग करें तथा नदी, नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से बचें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!