जनसुनवाई में उमड़ा लोगों का भरोसा, उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें

Location: Garhwa



गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने एक-एक फरियादी की शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन तथा बकाया मजदूरी भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए।
मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव निवासी सुकन चौधरी ने भूमि सीमांकन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो बार शुल्क जमा करने के बावजूद अब तक उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हो सका है, जबकि उनकी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप भी लगाया। उपायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
बरडीहा प्रखंड के श्याम लाल राम ने जन वितरण प्रणाली की दुकान की अनुज्ञप्ति पुनः बहाल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए बाहर जाने के दौरान उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई थी। उपायुक्त ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मेराल प्रखंड के अधौरी निवासी रंजन कुमार ने मनरेगा के तहत स्वीकृत कूप निर्माण कार्य के लिए बकाया राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि राशि नहीं मिलने के कारण कार्य अधूरा है और बरसात में नुकसान की आशंका है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कांडी प्रखंड के घटहुआ कला गांव निवासी अफरोज अंसारी ने वृद्धा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की। उपायुक्त ने दोनों मामलों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें और समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के अलावा उपायुक्त के निर्देश पर सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!