झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

Location: Garhwa

गढ़वा। मध्या पंचायत के झुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्राम विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान दुर्गा पूजा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें करेश तिवारी, युगल किशोर तिवारी, रामचंद्र पासवान, मनीष तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, पिंकू दुबे, रवि प्रसाद एवं दीनानाथ राम को संरक्षक बनाया गया।
वहीं प्रिंस तिवारी को अध्यक्ष, अजीत तिवारी को सचिव, मोहन प्रसाद को कोषाध्यक्ष, शुभम दुबे, पंकज तिवारी एवं अनुपम तिवारी को उपाध्यक्ष, विशाल वर्मा को उप कोषाध्यक्ष तथा नीरज तिवारी, कमलेश दुबे एवं संजय पासवान को उप सचिव बनाया गया।
पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी हर्ष कुमार एवं कार्तिक कुमार को दी गई। प्रसाद वितरण प्रभारी अमन कुमार, राजा कुमार, कुणाल कुमार एवं अंशु कुमार को बनाया गया। स्वच्छता प्रभारी सतीश कुमार, पीयूष कुमार, प्रियांशु कुमार एवं अनिमेष कुमार होंगे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी नीरज पासवान एवं नारद चंद्रवंशी को दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहन तिवारी, राजन तिवारी, कौशलेश तिवारी, राहुल तिवारी, मिथिलेश दुबे, छवि कुमार, गौरव तिवारी, प्रदीप तिवारी, पीयूष तिवारी एवं अभिनव तिवारी को शामिल किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आने वाले रामलीला कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित
    error: Content is protected !!