रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

Location: Garhwa

गढ़वा: प्रतिनिधि। गढ़वा पुलिस ने रविवार की रात रमना, खरौंधी, धुरकी एवं कांडी थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान का नेतृत्व संबंधित थानों के थाना प्रभारियों ने किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह अभियान विभिन्न कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं कुर्की आदेशों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की गई।
रमना थाना पुलिस ने सुनील उरांव, जगन्नाथपुर निवासी जगन्नाथपुर ग्राम-बहियार खुर्द, विदेशी भुइयां, बालेश्वर भुइयां, विजय भुइयां और सकेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। इनमें विदेशी भुइयां और बालेश्वर भुइयां बुल्का, विजय भुइयां कोरगा तथा सकेंद्र यादव बुल्का के निवासी बताए गए हैं।
खरौंधी थाना पुलिस ने कुप्पा निवासी पप्पू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। वहीं धुरकी थाना पुलिस ने करवा पहाड़ निवासी हामिद अंसारी और पनघटवा निवासी रामनाथ सिंह को गिरफ्तार किया। कांडी थाना पुलिस ने गरदाहा निवासी सूरज कुमार बैठा और चटनियां निवासी सुखारी रजवार को गिरफ्तार किया।
गढ़वा पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित
    error: Content is protected !!