विधायक ने सुनी ग्रामीणों की पुकार, जर्जर सड़क पर मरम्मत कार्य अंतिम चरण में

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा:
सगमा प्रखंड के घघरी और झुनका गांव के बीच करीब साढ़े पांच किलोमीटर जर्जर एवं कीचड़युक्त सड़क को चलने लायक बनाने का काम अंतिम चरण में है। सड़क पर मोरम-मिट्टी डालने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक अनंत प्रताप देव को लिखित आवेदन देकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने झामुमो प्रखंड कमेटी से सड़क की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मंगाई। इसके बाद करीब साढ़े पांच किलोमीटर सड़क पर मोरम-मिट्टी डालकर उसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया।
विधायक की पहल के बाद पिछले दो दिनों से सड़क पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। दो पोकलेन मशीन और करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों के माध्यम से सड़क पर मोरम-मिट्टी डालकर उसे आवागमन योग्य बनाया जा रहा है।
सोमवार को झामुमो नेता एवं समाजसेवी डॉ. हरिदास यादव ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से सड़क की समस्या को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। इसके बाद विधायक अनंत प्रताप देव से प्राथमिकता के आधार पर सड़क पर मोरम-मिट्टी डालने का आग्रह किया गया। विधायक के सहयोग से दोनों गांवों के बीच कीचड़युक्त सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ है।
इस मौके पर पूर्व मुखिया विनोद कुमार राम, हीराचंद यादव, सुनील पासवान, रामनाथ यादव, रमेश यादव, बसंत पाल, धनंजय यादव, रामसागर विश्वकर्मा, मुन्ना राम, पप्पू यादव एवं सत्येंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित
    error: Content is protected !!