झारखंड स्थापना दिवस पर मेराल प्रखंड में 17 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया

Location: Meral

मेराल
शनिवार को प्रखंड मुख्यालय मेराल में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, अंचल अधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर मेराल प्रखंड के 17 आंदोलनकारियों को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रमुख समारोह में दीपमाला कुमारी ने विनोद कुमार दुबे को, उपप्रमुख निजामुद्दीन खान ने जवाहर पटवा को, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक ने सुनील सिंह को तथा रुपु महतो ने आशुतोष शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा गंगा प्रसाद अग्रवाल, केश्वर साव, छोटेलाल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कुलदीप वियार, महेंद्र गुप्ता, रमेश प्रसाद, रामजी साव, शंभू साव, कमला देवी, पुनम देवी, मीना देवी सहित अन्य आंदोलनकारियों को भी शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीडीओ-सह-सीओ यशवंत नायक ने घोषणा की कि प्रखंड मुख्यालय पर सभी सम्मानित आंदोलनकारियों के नाम शिलापट्ट पर अंकित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण ही झारखंड राज्य अलग अस्तित्व में आया और वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर नाजीर सुनिल कुमार, रिजवान अख्तर, अमीन रविकांत पाण्डेय, राजस्व कर्मचारी संजीव पांडेय, संजीव कुमार, निशांत कुमार, पंचायत सचिव शिम्पी कुमारी, राधा कुमारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!