झारखंड चैंबर चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने भरा नामांकन, चुनावी सरगर्मी तेज

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की श्री बंशीधर नगर इकाई के चुनाव को लेकर बाजार में चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को चुनाव के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार और लोकप्रिय युवा व्यवसायी रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

भोलू के नामांकन के प्रस्तावक अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद और आशीष कुमार रहे। नामांकन के दौरान नगर के कई प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नामांकन के बाद भोलू ने कहा, “मैं व्यापारियों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मेरा उद्देश्य चैंबर को निष्पक्ष, पारदर्शी और सक्रिय बनाना है। यदि मौका मिला, तो व्यापारियों की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाऊंगा और समाधान सुनिश्चित करूंगा। यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि व्यापारिक गरिमा और सहयोग की भावना के लिए है। सभी से समर्थन और आशीर्वाद की अपेक्षा है।”

नगर में चुनावी सरगर्मी के बीच भोलू की उम्मीदवारी को युवा और वरिष्ठ व्यापारियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड चैंबर की श्री बंशीधर नगर इकाई का चुनाव 10 अगस्त को होना तय है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही व्यापारियों में उत्सुकता और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मौके पर डॉ. धर्मचंद अग्रवाल, कामता प्रसाद, मंटू प्रसाद, संजीत कुमार, ओम प्रकाश मुन्ना, आशीष अग्रवाल, अजय मुखिया, मिंटू कुमार, कमलेश मेहता, नीरज जायसवाल, विनीत कुमार शरद, अनूप विश्वकर्मा, विनय प्रसाद, संतोष प्रसाद, सुनील जायसवाल, अमित कुमार, सोनू कुमार, नीलू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और समर्थक उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!