वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी ने जताया शोक

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। वरिष्ठ पत्रकार और आजाद सिपाही अखबार के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र केशरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा, “बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हम सभी के प्रिय, मित्रवत व्यवहार रखने वाले, आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वे देश के प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा के मजबूत समर्थक और संवाहक थे। उनके निधन की खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूं।”

पूर्व मंत्री ने आगे लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।”

गौरतलब है कि हरिनारायण सिंह ने चार दशकों से अधिक समय तक निष्पक्ष, जनपक्षीय और विचारधारात्मक पत्रकारिता को अपना जीवन समर्पित किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!