
Location: Garhwa
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रामनाथ तुरी के निधन पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया। उनके निधन से पार्टी समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
लोकसभा का अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष शुभ राम ने की। उन्होंने कहा कि रामनाथ तुरी न केवल एक समर्पित राजनेता थे, बल्कि झारखंड आंदोलन के सक्रिय सेनानी और समाजसेवा के प्रतीक भी थे। गरीब, दलित, किसान और वंचितों की आवाज बनकर उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत झामुमो जिला कमेटी के सदस्यों ने चिनिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा अर्पित किया और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनका विधिवत दाह संस्कार किया गया।
शोकसभा में जिलाध्यक्ष शंभू राम, सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, धीरज दुबे, नितेश सिंह, अरविंद यादव, रामसागर यादव, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सरवन सिंह खरवार, चंदन जायसवाल, चंदन पासवान, आशीष अग्रवाल, मनोज तिवारी, फुजैल अहमद, सूर्य प्रकाश सुड्डू, आराधना सिंह, गुलाम हुसैन, रितेश तिवारी, जितेंद्र दुबे, मनीष कमलापुरी, अमरनाथ पांडेय, इसराइल खान समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रामनाथ तुरी का निधन झामुमो और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।