जीएन कॉन्वेंट में इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग की शुरुआत, आधुनिक शिक्षा पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा: आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षक प्रशिक्षण को आधार मानते हुए जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्कूल के सभागार में सत्र 2025-26 के इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का पहला चरण सीबीएसई पटना जोन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केसरी, प्राचार्य चंद्रभूषण सिन्हा और उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया।

प्राचार्य ने स्वागत भाषण में शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षा में बदलाव का मील का पत्थर बताया। निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षकों को नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण रणनीतियों से सशक्त बनाता है। “आत्मविश्वासी शिक्षक ही आत्मविश्वासी छात्र का निर्माण करते हैं,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में पीजीटी शिक्षिका नीरा शर्मा और टीजीटी शिक्षक संतोष प्रसाद ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर गहन और रोचक प्रस्तुति दी। मंच संचालन पीजीटी शिक्षक कृष्ण कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुकेश भारती, दिनेश कुमार, विकास कुमार, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, पूजा प्रकाश, ऋषभ श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार और सीमा श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!