केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा प्रेरक समाज सेवा – हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

Location: Garhwa

गढ़वा: मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा के युवा सदस्य हिमेश केसरी ने आज सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में O पॉजिटिव रक्तदान किया। हिमेश केसरी, अग्रवाल मोहल्ला निवासी स्व. भारत प्रसाद केशरी के पुत्र हैं। उन्होंने जरूरतमंदों को जीवनदान देने के उद्देश्य से यह पुनीत कार्य किया।

केसरवानी समाज हमेशा से सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन में अग्रणी रहा है – चाहे विवाह, संस्कार हो, आपदा राहत या सेवा कार्य। आज की यह पहल न सिर्फ समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह समाज की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, अजय केशरी, मुकेश केशरी, चंदन केशरी, आकाश केशरी, राहुल कानस्कार, संजय केशरी, दिनेश केशरी, पीयूष केशरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सभा ने संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और हर युवा को जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!