जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा सहेली ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा :जायन्ट्स  ग्रुप गढ़वा सहेली द्वारा ज्ञान निकेतन स्कूल में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुनीता केशरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत की गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में हास्य कविताओं, मधुर संगीत और चुटकुलों ने समां बांध दिया, जिससे सभी लोग हंसी-ठिठोली में डूब गए। होली के पारंपरिक गीतों पर सभी ने नृत्य और गान का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान्न और सहभोज का आयोजन किया गया, जहां सभी सदस्यों ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता केशरी, पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रश्मि कमलापुरी, सीमा केशरी, सुषमा केशरी, रंजना जैसवाल, रितु जैसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। अन्य सदस्यों में संगीता गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, संध्या केशरी, अंजू केशरी, विमला केशरी, रीना सोनी, प्रीति सोनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर
    error: Content is protected !!