Location: Garhwa
गढ़वा: जायंट्स ग्रुप गढ़वा के तत्वावधान में फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता के पिता की पुण्यतिथि पर खजूरी ग्राम के मुसहर टोला में दलित महिलाओं और पुरुषों के बीच साड़ी, गर्म कपड़े और टी-शर्ट का वितरण किया गया। यह वितरण जायंट्स ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य नंद कुमार गुप्ता और अध्यक्ष राकेश केशरी के सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप गढ़वा हमेशा समाज के असहाय, उपेक्षित, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों की सेवा करता आया है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, पूर्व स्पेशल कमिटी सदस्य विजय केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, अजय केशरी सहित खजूरी पंचायत के मुखिया श्रीकांत पांडेय उपस्थित रहे।