जागृति युवा क्लब के रक्तदान शिविर में 126 यूनिट रक्तदान, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सराहनीय

Location: Garhwa

गढ़वा : जोबरईया स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी विद्यालय परिसर में जागृति युवा क्लब द्वारा सातवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान की सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, क्लब के संरक्षक राकेश पाल, बुद्धदेव पाल और स्वामी विवेकानंद एकेडमी के संचालक अनुज प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा,
“मैं जागृति युवा क्लब के पहले रक्तदान शिविर से ही इसका हिस्सा रहा हूं और स्वयं भी नियमित रक्तदान करता आया हूं। यह अति पुनीत कार्य है और क्लब के प्रयास सराहनीय हैं।”

अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने क्लब के जागरूकता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि गांवों में महिलाओं का रक्तदान के लिए आगे आना सामाजिक बदलाव का संकेत है

रक्तदान प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और लगातार चलती रही। क्लब ने ब्लड ग्रुप जांच, वजन जांच, ब्लड प्रेशर जांच समेत रक्तदाताओं की सुरक्षा को लेकर संपूर्ण व्यवस्थाएं की थीं

शिविर में वसुंधरा पाल और उनके साथियों ने रक्तदान पर जागरूकता संबंधी नाटक प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार पाल ने की, जबकि संचालन सलाहकार मंत्री ओमप्रकाश पाल ने किया। सफल आयोजन में क्लब के सचिव विनय कुमार पाल, उपसचिव आनंद कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, चैतु कुमार भुईयां, संगठन मंत्री चंदन कुमार पाल, उप संगठन मंत्री अरविंद कुमार सहित कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई

शिविर में कुल 25 महिलाओं ने भी रक्तदान किया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

रक्त संग्रह के लिए सदर अस्पताल गढ़वा की टीम और ब्लड डोनेशन कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव विनय कुमार पाल ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!