जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा बना संकल्प, फ़ूड फॉर हंगर अभियान जारी

Location: Garhwa

गढ़वा: सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में “फ़ूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता अपनी पत्नी पूजा गुप्ता, माता-पिता ज्ञानप्रकाश गुप्ता और मंजू गुप्ता, तथा पुत्र पार्थ गुप्ता के साथ शामिल हुए। उन्होंने अपने विशेष दिन को जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर इसे यादगार बनाया।

समाजसेवी गौरव गुप्ता ने कहा कि वह लंबे समय से संस्था के साथ जुड़े हुए हैं और पूर्व में भी इस सेवा कार्य में सहभागी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, “जरूरतमंदों को भोजन कराना आत्मिक संतोष देता है। संस्था का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से यह सेवा सप्ताहिक रूप से जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल में महिलाएं भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

इस मौके पर संस्था के सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, प्रवीण मधेसिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना

    गढ़वा किराये के मकान से इंटर का छात्र लापता, थाना में सन्हा दर्ज

    गढ़वा  किराये के मकान से इंटर का छात्र लापता, थाना में सन्हा दर्ज

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    error: Content is protected !!