जमीन विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला अमोला कुंवर को पहले मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार अमोला कुंवर, फुलझरिया कुंवर, ललिता देवी, सविता देवी एवं रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व इसी भूमि विवाद को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद हरि उरांव को संबंधित जमीन पर मकान निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई थी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगलवार को जब हरि उरांव ने पुनः निर्माण कार्य शुरू किया और वे लोग इसका विरोध करने पहुंचे, तो हरि उरांव, उसकी पत्नी समरजिया देवी, पुत्र प्रदीप उरांव, पुत्रवधू सुषमा देवी तथा पुत्री दुर्गावती देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में अमोला कुंवर घायल हो गईं। आरोप है कि घटना के दौरान सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी
    error: Content is protected !!