जंगीपुर में हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी से गेहूं और बांस जलकर राख

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर के शहरी क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर गांव वार्ड संख्या 05 में गुरुवार को बभनीखाड़ डैम जाने वाले मार्ग के पास खेत में आग लगने की घटना हुई। खेत के ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार से निकली चिंगारी से खेत में रखा डेढ़ सौ बोझा गेहूं और लगभग 50 बांस जलकर राख हो गए।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब तेज हवा के कारण हाई वोल्टेज तार एक पेड़ से टकरा गया और उससे निकली चिंगारी खेत में रखे रामखेलावन उरांव के गेहूं के बोझों पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पास में रखे रामप्रवेश उरांव के बांस के ढेर में भी आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल को दी। दमकल वाहन समय पर पहुंच गया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो सैकड़ों बांस और अन्य संपत्ति भी जल सकती थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!