छःमुहान चौक पर यातायात प्रभारी का कड़ा रुख, पांच वाहनों का चालान

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 5 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर (पलामू)। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग छःमुहान चौक के समीप रविवार सुबह यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे के नेतृत्व में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सामान उतार रहे तीन मालवाहक पिकअप वाहनों तथा नो पार्किंग जोन में खड़े दो ई-रिक्शा का चालान काटा गया।
अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में पाया गया। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किए जाने पर शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसका भी चालान किया गया।
यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच की जाएगी और बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
अभियान के दौरान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अविनाश यादव सहित यातायात पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले चालकों में हड़कंप देखा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा
    error: Content is protected !!