चिनिया थाना का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, कानून और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

Location: Garhwa



गढ़वा: गढ़वा पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त 2026 को चिनिया थाना क्षेत्र के प्रभु प्रकाश उच्च विद्यालय, हेतढ़कला (जमुनियाटांड) में थाना प्रभारी पु.अ.नि. बिक्कु कुमार रजक के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के महत्व, मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों के संरक्षण, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणाम, यौन अपराधों की रोकथाम तथा बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार एवं पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पु.अ.नि. राधेश्याम राम, स.अ.नि. सुखराम उरांव सहित चिनिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!