ग्रामीण ने एसडीओ से किया सीएसपी संचालक पर 60000रु खाता से निकालने की शिकायत

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर सगमा प्रखंड के बैलिया गांव निवासी नारायण विश्वकर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बिरबल गांव के सीएसपी संचालक अजय साह पर खाते से रुपये निकासी करने का आरोप लगाते हुए जांच कर रुपये दिलाने व कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक अजय साह सह प्रखंड प्रमुख के द्वारा स्वयं अंगूठा लगाकर गलत ढंग से हमारे व हमारी पत्नी पनोइया देवी के खाते से कुल 60,000 रुपये निकासी कर लिया गया है। हम पति-पत्नी का बैंक खाता एसबीआई के बीरबल सीएसपी में है, जिसका खाता संख्या क्रमशः 34893825692 एवं 33927830093 है। दोनों खाते से पीएम किसान सम्मन निधि की 15-15 किस्त की राशि 30-30 हजार रुपये अंगूठा लगाकर गलत ढंग से निकासी कर लिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी से मामले की जांच कर सीएसपी संचालक अजय साह के द्वारा निकासी की गई राशि वापस दिलाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन के साथ बैंक स्टेटमेंट भी दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!