गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री को लगेगा 56 भोग, महाप्रसाद व भंडारे का होगा आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में मझिआंव प्रखंड के चंद्री स्थित माता गायत्री शक्तिपीठ में 27 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अखंड ज्योति पत्रिका के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को हवन-यज्ञ के पश्चात 24 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जाप प्रारंभ होगा।
29 जुलाई को सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की विशेष पूजा एवं आरती संपन्न होगी। सुबह 11:30 बजे शक्तिपीठ के गर्भगृह में पिछले 11 माह से निरंतर प्रज्वलित, आगामी 11 वर्षों के संकल्पित अखंड दीप की विशेष पूजा-अर्चना एवं दर्शन कराया जाएगा। इसके उपरांत माता गायत्री को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।
दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन रहेगा। वहीं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। संध्या में माता गायत्री की आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन होगा।
गायत्री परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!