गुरुपूर्णिमा पर गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय हवन यज्ञ, 60 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि:
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर मझिआंव के चन्द्री स्थित गायत्री मंदिर परिसर में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई को भव्य रूप से पांच कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने किया।

हवन यज्ञ में विश्व शांति और देश की उन्नति के लिए आहुतियां दी गईं। इस दौरान 60 नए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ली और पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा युग परिवर्तन के महाअभियान को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन युवा जिला समन्वयक वीरेंद्र सोनी द्वारा किया गया। यज्ञ उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर उपजोन समन्वयक लखन सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अच्युतानंद तिवारी, बेचन राम, सुनीता चौरसिया, सीमा सोनी, धर्मशिला देवी, श्वेता कुमारी, संजय पाठक, मीरा देवी, फुलझड़ी देवी, अशोक चौरसिया, रिंकी देवी, नंदलाल प्रजापति, वीरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार साव, विनोद कुमार, पारस मिस्त्री, अशोक गुप्ता, देव मुनि, विशानंद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!