गर्भवती महिला ने खाया जहर, मामूली विवाद के बाद परहिया समुदाय में पसरा मातम

Location: पलामू

मेदिनीनगर : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंदेहासा गांव की एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विनय परहिया की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतका के पति विनय परहिया ने बताया कि उनकी पत्नी बिना बताए बाजार चली गई थी। जब वह वापस लौटी तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इसी दौरान अनीता देवी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू और जवान महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक घटना न सिर्फ परहिया समुदाय में शोक का कारण बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आपसी संवाद की कमी किस कदर जीवन को प्रभावित कर सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!