गढ़वा सदर अस्पताल की दुर्दशा पर भाजपा का आक्रोश, सुविधाएं बढ़ाने की मांग

गढ़वा: भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने झामुमो सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा,
“सदर अस्पताल जिले का एकमात्र बड़ा अस्पताल है, फिर भी साधनों की भारी कमी है। भाजपा जनहित में सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी
स्वास्थ्य प्रतिनिधि अद्याशंकर पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी की बात मानी। उन्होंने कहा,
“जनवरी से सदर अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा शुरू होगी। साफ-सफाई और डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा नेताओं ने झामुमो सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की और कहा कि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, विकास तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने साफ कर दिया है कि अगर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित के मुद्दे पर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!