गढ़वा विधायक पर झामुमो प्रवक्ता का बड़ा आरोप: जनता को छोड़ वसूली में व्यस्त!

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही सत्येंद्र नाथ तिवारी जनता की समस्याओं से बचने के लिए क्षेत्र से दूर भागे हुए हैं। आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए खुद को अनाथ महसूस कर रही है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के फोन भी विधायक नहीं उठा रहे।

धीरज दुबे ने आरोप लगाया कि विधायक अपने रिश्तेदारों के माध्यम से जिले के थाना, प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों पर अवैध वसूली का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध बालू उठाव कर उत्तर प्रदेश भेजने और अवैध क्रशर प्लांट संचालित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है

उन्होंने दावा किया कि विधायक कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जलाने की धमकी देते हैं, तो कभी अधिकारियों की संपत्तियों की जांच करने की चेतावनी देते हैं। हाल ही में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश भी की गई

धीरज दुबे ने कहा कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जनता के बीच विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तिवारी खुद अपने हाथों से लोगों को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करते हैं और फिर दबाव में आकर उन्हें हटा देते हैं

उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता अभी भी पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर उम्मीदें लगाए बैठी हैचुनाव हारने के बावजूद मिथिलेश ठाकुर लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं, जनता के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं और युवाओं द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि गढ़वा की जनता अब अपने फैसले पर अफसोस जता रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब एहसास हो रहा है कि भावनाओं में बहकर उन्होंने गलत निर्णय ले लिया। वर्तमान विधायक की निष्क्रियता और क्षेत्र से दूरी को देखते हुए जनता फिर से मिथिलेश ठाकुर की ओर रुख कर रही है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल
    error: Content is protected !!