गढ़वा विधायक के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन ने सदर अस्पताल प्रबंधक को जड़ा थप्पड़

Location: Garhwa

: सदर अस्पताल के प्रबंधक डा.सत्यनारायण के साथ गढ़वा विधायक के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन साहु द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

चिकित्सकों के विरुद्ध अस्पताल प्रबंधक की ओर से उपायुक्त को सूचना देने से इंकार करने से नाराज थे। विधायक प्रतिनिधि ने सदर अस्पताल के ओटी रूम के बाहर अस्पताल प्रबंधक को कई थप्पड़ जड़ दिए एवं ड्यूटी रोस्टर से संबंधित कागजातों को फाड़ दिए। घटना मंगलवार की देर शाम की है। इस घटना को लेकर सदर अस्पताल प्रबंधक डा.सत्यनारायण ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब मंगलवार की शाम करीब साढ़े बजे सदर अस्पताल प्रबंध्क

डा.सत्यनारायण ने सदर अस्पताल के प्रथम तल में ओटी रूम के समीप दैनिक राउंड ड्यूटी पर थे। तब सदर अस्पताल के प्रथम तल में ओटी रूम के समीप कंचन साहु ने उन्हें ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सकों के बारे में उपायुक्त को लिखित सूचना देने को कहा। इस पर अस्पताल प्रबंधक के इतना कहने पर कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इस बात पर उनके हाथ से ड्यूटी रोस्टर, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता संबंधित सूची आदि कागजात को छिनकर फाड़ दिए। बताया गया कि विधायक प्रतिनिधि ने गुस्से में गाली गलौज करने लगे। जब तक वहां मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक उन्होंने अस्पताल प्रबंधक का कालर पकड़ कर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। तब तक ओटी में मौजूद डा. सीमा एवं अन्य कर्मियों ने बाहर आकर बचाने का प्रयास किया तो कंचन साहु ने महिला चिकित्सक डा. सीमा के साथ भी गाली गलौज कर दिया। इधर, इस घटना को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!