सदर अस्पताल प्रबंधक के साथ मारपीट की घटना को ले चिकित्साकर्मी आक्रोशित, कार्य वहिष्कार दी चेतावनी

गढ़वा : सदर अस्पताल के प्रबंधक डा.सत्यनारायण के साथ गढ़वा विधायक के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन साहु द्वारा की गई मारपीट की घटना को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कार्य वहिष्कार की भी चेतावनी दी है। बता दें कि इस घटना का असर बुधवार को सदर अस्पताल मेें ओपीडी के संचालन में भी दिखा। दोपहर एक बजे के बाद ओपीडी नहीं चला। इससे बड़ी मरीजों को परेशानी हुई। इस घटना को लेकर सिविल सर्जन कार्यायल के सभागार सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक, एनएचएम के चिकित्सक व चिकित्साकर्मी एवं आउटसोर्स कर्मियों ने बुधवार को बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही इस मामले में कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पेयजल व स्वच्छता मंत्री एवं उपायुक्त उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है। बैठक के बाद चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधक के साथ घटित घटना की जानकारी दी। साथ ही एक आवेदन सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आवेदन में कहा गया कि गढ़वा विधायक के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन साहु पूर्व में भी सदर अस्पताल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार करते रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि के कारनामें से चिकित्सक एवं कर्मियों में भय व्याप्त है। उन्होंने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है ताकि सभी चिकित्सक एवं कर्मी भयमुक्त वातावरण में कार्य कर सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!