गढ़वा में पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंटरस्टेट नेटवर्क का पर्दाफाश

Location: Shree banshidhar nagar


रमना (गढ़वा): जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क की एक अहम कड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रमना थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 1.85 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इस पूरे मामले का खुलासा एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बुलेट मोटरसाइकिल से दो युवक अफीम लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम गठित कर NH-75 पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन सवार युवक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में भाग निकले। पुलिस टीम ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया। पीछा तेज होते देख दोनों आरोपी ग्राम परसवान के पास बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहियार कला गांव में ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अंश शुक्ला (21 वर्ष), निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 1.85 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। जब उससे इसके वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह इस मादक पदार्थ को पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहा था, जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की पुष्टि होती है।
पुलिस ने मौके से काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (PB 72A0610), Techno Shark मोबाइल फोन और लाल रंग का बैग जब्त किया है। बरामद अफीम की कीमत अवैध बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
छापेमारी टीम में शामिल रहे:
थाना प्रभारी आकाश कुमार, पु.अ.नि. आलोक कुमार, पु.नि. ओम प्रकाश महतो, पु.नि. जय प्रकाश गुप्ता, हवलदार बिपिन बिहारी गुप्ता, आरक्षी मन्तू कुमार भारती एवं चालक आरक्षी लव कुमार दुबे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!