गढ़वा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की

Location: Garhwa

गढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में स्थित आर बी क्योर क्लिनिक के तत्वावधान में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आर रत्नप्रिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहरू यमानी ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।

गढ़वा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने शिविर में पहुंचकर कहा कि यह पहली बार है जब गढ़वा में ऐसा क्लिनिक खुला है, जहां त्वचा संबंधी सभी रोगों का संपूर्ण इलाज संभव हो रहा है। उन्होंने डॉ. आर रत्नप्रिया को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ. आर रत्नप्रिया ने बताया कि गढ़वा जैसे छोटे इलाकों से बड़े शहरों में जाकर इलाज कराना गरीबों के लिए मुश्किल होता है, लेकिन अब सही उपचार गढ़वा में भी उपलब्ध है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित उपचार दिलाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि लोग सदर अस्पताल गढ़वा के सामने स्थित कौशिक मेडिकल हॉल में जाकर इलाज के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!