गढ़वा में एसडीओ की छापेमारी, दो ईंट-भट्ठों में मिले बालश्रमिक, भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गढ़वा सदर के नेतृत्व में शनिवार को छह ईंट-भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मेराल के ओखरगाड़ा स्थित एक भट्ठे में तीन और गढ़वा के बिकताम स्थित एक भट्ठे में दो बालश्रमिक कार्यरत पाए गए। कुल पांच बालश्रमिकों को मौके पर ही मुक्त कराकर उनकी काउंसलिंग व पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई।

एसडीओ ने बालश्रम रोकथाम के तहत भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि अगर कोई भट्ठा नियमों के विपरीत संचालित पाया गया तो उसे अवैध घोषित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

निरीक्षण के दौरान भट्ठा मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे अनुमति से अधिक ईंट उत्पादन न करें, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें और श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करें। बालश्रम कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इस निरीक्षण अभियान में श्रम अधीक्षक संजय आनंद, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक, परियोजना समन्वयक राजीव कुमार रवि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!