गढ़वा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का 26वां प्रदेश अधिवेशन प्रारंभ, वीर बाल दिवस पर ऐतिहासिक उद्घाटन

Location: Garhwa


गढ़वा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड का 26वां प्रदेश अधिवेशन गढ़वा के राम लल्ला मंदिर स्थित शहीद रामप्रीत ठाकुर नगर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन समारोह वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, मंत्री विनय चौबे, संयोजक धनंजय सिंह, एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, प्रदेश अध्यक्ष मौसमी पॉल, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मालती हेंब्रम एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रदेश अधिवेशन अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के वीर शहजादों फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि एक समय था जब इन बाल वीरों ने धर्म और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज विद्यार्थी परिषद के युवा राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में स्वयं को आहुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी भारत माता के सपूत हैं और ज्ञान, शील एवं एकता ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार चाणक्य ने छात्रों के माध्यम से यवनों के आक्रमण का सामना किया, उसी प्रकार आज देश विरोधी ताकतों का मुकाबला राष्ट्रवादी छात्र करेंगे। एबीवीपी के कार्यकर्ता जो भी कार्य करते हैं, उसमें राष्ट्रहित निहित होता है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि यह अधिवेशन झारखंड की युवा तरुणाई को नई दिशा प्रदान करेगा। संघ के शताब्दी वर्ष एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष में आयोजित यह अधिवेशन विद्यार्थी समुदाय के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत का स्वर्णिम इतिहास बलिदान, त्याग और शौर्य से भरा हुआ है। एबीवीपी की यात्रा केवल प्रश्न उठाने की नहीं, बल्कि समाधान देने की यात्रा रही है। संगठन ने 77 वर्षों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी विद्यार्थियों को उत्तरदायी बनाने का कार्य किया है।
स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि यह अधिवेशन छात्रहित से जुड़े विषयों पर मंथन का मंच बनेगा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को और सशक्त करेगा। अधिवेशन के दौरान शैक्षणिक सुधार, राष्ट्रवादी चिंतन, सामाजिक दायित्व एवं युवा नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
स्वागत समिति के मंत्री विनय चौबे ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा, अनुशासन, सेवा भाव, संघर्षशीलता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को देश का सबसे व्यापक एवं सक्रिय छात्र संगठन बनाती है। परिषद केवल समस्याएं उठाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक संघर्ष के माध्यम से समाधान भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने लाल चौक तिरंगा आंदोलन और तीन बीघा आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद ने सदैव राष्ट्र की एक-एक इंच भूमि की अस्मिता और सम्मान के लिए संघर्ष किया है।
अधिवेशन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, अखिल भारतीय जनजातीय कार्य संयोजक निलेश सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री कमलेश सिंह, धीरेंद्र चौबे, लाल साहब, राकेश पाठक, बाबूलाल, बालमुकुंद, ब्रजेश उपाध्याय, रितेश चौबे, शशांक गर्ग, अमित तिवारी, रघुराज पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अधिवेशन का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!