रमना में कपड़ा दुकान और आवासीय मकान में भीषण आग, 20 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)।
प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह एक भीषण अग्निकांड में व्यावसायिक जमुना प्रसाद की कपड़ा दुकान एवं आवासीय मकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा, घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक दुकान और मकान से आग की तेज लपटें निकलती देखी गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू होने से पहले ही पूरी दुकान और मकान आग की चपेट में आ चुके थे। हालांकि स्थानीय लोगों और युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए आग को आसपास के अन्य मकानों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया।
घटना की सूचना मिलने पर करीब दस बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद करीब 11 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
सूचना पाकर रमना थाना से एसआई जयप्रकाश गुप्ता सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया।
पीड़ित दुकानदार जमुना प्रसाद ने रमना थाना में आवेदन देकर मामले की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में दुकान, मकान सहित अन्य सामग्रियों को मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!