गढ़वा पुलिस ने नहर चौक से तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का माल खरीदने वाले भी गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा पुलिस ने मध्य रात्रि नहर चौक पर रेकी के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दिलकश रोशन (रेहला मायापुर), सतीश कुमार विश्वकर्मा (रेहला मायापुर) और लाल बाबूराम (रेहला) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे दिन में उन घरों की रेकी करते थे, जिनमें ताला बंद होता था और रात में ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने चोरी के सामान को विश्रामपुर के मुकेश कुमार सोनी, टंडवा के सुशील सोनी, कृष्णा सोनी और बिहार के एक व्यक्ति के पास बेचने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मुकेश कुमार सोनी, सुशील कुमार सोनी और कृष्णा सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से ₹42,900 का चोरी का आभूषण बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अशोक विहार, गढ़वा कल्याणपुर, सहिजन, पिपरा खुर्द, चेतना, फरहटिया, गढ़वा, मझिआंव और डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

5
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    One thought on “गढ़वा पुलिस ने नहर चौक से तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का माल खरीदने वाले भी गिरफ्तार

    1. गौतम कुमार पाल नहर चौक अपाची 180 चोरी हुआ है इन लोग ही चोरी किया है date 28/01/2025को हुआ है

    Comments are closed.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!