गढ़वा नगर परिषद विकास को लेकर उपायुक्त से मिलीं पिंकी केसरी, ठोस कचरा प्रबंधन और आवास योजना पर हुई चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा :  नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी और वार्ड संख्या 5 की निवर्तमान पार्षद अंजू देवी ने शनिवार को नवपदस्थापित उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और लंबित कार्यों पर चर्चा करते हुए त्वरित पहल की मांग की।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर उठाए गए मुद्दे:पिंकी केसरी ने कहा कि केरवा-सुखवाना स्थित डंपिंग यार्ड में ठोस कचरे के निष्पादन का कार्य लंबे समय से ठप है। नगर परिषद द्वारा पूर्व में लिगेसी वेस्ट योजना के तहत कचरे की सफाई की गई थी और उससे प्राप्त प्लास्टिक एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण सीमेंट फैक्ट्रियों में कराया गया था। अब जरूरत है कि रोजाना उत्पन्न हो रहे कचरे का नियमित रूप से निपटारा किया जाए। डंपिंग यार्ड में बाउंड्री सहित कई अधूरी संरचनाएं हैं, जिन्हें पूरा कर कार्य पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया।                                                                प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्टिकल-3) में पहुंच पथ की मांग: वार्ड संख्या 4, सोनपुरवा रेलवे लाइन पार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 360 फ्लैट बनकर लगभग तैयार हैं, लेकिन 300-400 फीट लंबी पहुंच पथ की कमी के कारण लाभुकों को आवास आवंटन नहीं हो पा रहा है। अध्यक्ष व पार्षद ने उपायुक्त से शीघ्र सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया।                                                       उपायुक्त ने दिया सकारात्मक आश्वासन:उपायुक्त ने दोनों जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पिंकी केसरी ने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं भी दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!