गढ़वा नगर परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने कंचन जायसवाल की जीत के लिए फूंका बिगुल, कर्मवीर सिंह ने दिया ‘विजय मंत्र’

Location: Garhwa


गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा आगमन हुआ, जहां उन्होंने भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल के समर्थन में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के साथ हुई और इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने की।
राष्ट्रवाद और महिला सशक्तिकरण पर जोर
मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक पार्टी है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्टी ने कंचन जायसवाल को समर्थित प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विकास और सुरक्षा बना मुख्य चुनावी मुद्दा
गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कंचन जायसवाल को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र में लूट और अव्यवस्था का माहौल रहा है। भाजपा की जीत के बाद नगर परिषद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत कर रहे हैं और जीत तय है।
भ्रष्टाचार पर रोक और त्वरित समाधान का वादा
नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर कड़ी रोक लगाई जाएगी और जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
पूर्व सांसद घुरण राम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गढ़वा को लूटने वाले लोग फिर से सक्रिय हैं, लेकिन जनता उनके चाल-चरित्र को समझ चुकी है। इस बार स्वच्छ छवि की महिला प्रत्याशी कंचन जायसवाल को जीताकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह, बिनय चौबे, ओमप्रकाश केशरी, सुरज गुप्ता, बबलु पटवा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, अरविंद तुफानी, मीना गुप्ता, मीरा यादव, विवेकानंद तिवारी, रितेश चौबे, रामशीष तिवारी, रविन्द्र पासवान, अविनाश पासवान, उमेश कश्यप, राजकुमार मधेशीया, जितेन्द्र चंद्रवंशी, मुरली श्याम तिवारी, ब्रजेश धर दुबे, टिंकु गुप्ता, अरविंद धर दुबे, प्रवीण पाल, अनवर शाह, विशाल गुप्ता, रितेश दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने गढ़वा में अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में लड़ रही है। आने वाले दिनों में गढ़वा नगर परिषद की राजनीति और अधिक गर्म होने की संभावना है।

1
2
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!