गढ़वा जिले में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू


रिपोर्ट: 22 सितंबर 2025, गढ़वा

गढ़वा जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत श्रद्धा और आस्था के साथ हुई। देवी उपासना के इस पावन पर्व की शुरुआत कलश स्थापना से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों और अपने-अपने घरों में विधिवत कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा आरंभ की।

शहर के मां गढ़देवी मंदिर , चिनियां रोड ,टंडवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जय भवानी संघ पूजा पंडाल में भी आज कलश स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की गई।

पूजा कार्यक्रम का संचालन वाराणसी से पधारे आचार्य श्री सुनीलधर दुबे और उनके पुत्र पंडित शिवानंद धर दुबे ने किया। दोनों आचार्यों ने सभी यजमानों से संकल्प कराकर नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक विधिवत व्रत, पूजा और संयम का पालन करने की शपथ दिलाई। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के साथ कलश स्थापना की गई।

पूजा प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता उर्फ नंदू जी के नेतृत्व में पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जय भवानी संघ के अध्यक्ष अमन कश्यप, सौरभ सुमन, मिठ्ठू सोनी, नेपाली सोनी, यशराज सोनी, अनमोल सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने प्रथम दिन विधिवत पूजन कर नवरात्र के नौ दिनों के व्रत की शुरुआत की।

पूजा उपरांत सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शैलपुत्री देवी की कथा सुनाकर मुरली श्याम सोनी ने भक्तों को मां के प्रथम स्वरूप की महिमा से अवगत कराया।

गढ़वा जिला में कुल मिलाकर भक्तिमय माहौल में नवरात्र की शुरुआत हुई। जगह-जगह पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट की गई है और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। घर-घर में कलश स्थापना के साथ माता रानी की पूजा आरंभ हो चुकी है, और श्रद्धालु मां दुर्गा की कृपा पाने हेतु पूरे नियम और विधि-विधान का पालन कर रहे है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!