खबर मझिआंव से

Location: Manjhiaon


मझिआंव में गोलीकांड: पांच नामजद पर प्राथमिकी, पुलिस कर रही छापेमारी
मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह स्थित मुखदेव हाई स्कूल चौक पर गुरुवार को हुए दिनदहाड़े गोलीकांड में घायल चंदना गांव निवासी साकिब खां ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साकिब ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार से लौट रहा था, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए लोगों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली बाएं हाथ की दो उंगलियों को भेदते हुए निकल गई। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मामला कांड संख्या 100/25 के तहत दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में चंदना के वसीम अहमद, घुरुआ के टिवंकल खां, शेख नईम खां, तारिक खां और शारूक खां शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


हाईकोर्ट के निर्देश की अवहेलना: तीन डीजे संचालक और तीन कमेटियों पर प्राथमिकी दर्ज
मुहर्रम पर्व के दौरान हाईकोर्ट के डीजे बैन के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में बीडीओ कनक देवी ने मझिआंव थाना में तीन डीजे संचालकों और तीन कमेटियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला कांड संख्या 99/25 के तहत दर्ज हुआ है। जिन डीजे साउंड संचालकों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें भदुमा (पलामू) का बाबा साउंड, खजुरी (नगर पंचायत) का निक्की साउंड और टंडवा (गढ़वा) का अंजली साउंड शामिल हैं। वहीं भुसुआ, शकरकोनी और चंदना की कमेटियों को भी आरोपी बनाया गया है।


लापता युवक 15 दिन बाद गया जंक्शन से बरामद
नगर पंचायत मझिआंव स्थित एक होटल का 18 वर्षीय नौकर कृष्णा कुमार 27 जून से लापता था। परिजनों द्वारा 30 जून को मझिआंव थाना में सन्हा दर्ज कराई गई थी। वह 11 जुलाई को गया (बिहार) जंक्शन पर उसके पिता मुन्ना यादव द्वारा बरामद किया गया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है और पहले भी बिना बताये घर से भाग चुका है। बरामदगी की जानकारी उसके चाचा धर्मेंद्र यादव ने दी।


बरडीहा में आठवीं के 52 छात्रों को मिला साइकिल
बरडीहा प्रखंड परिसर में शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा कक्षा 8 के छात्रों को 52 साइकिल का वितरण किया गया। प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीका के 24 (10 छात्राएं, 14 छात्र) और लेहरी मध्य विद्यालय के 28 (16 छात्राएं, 12 छात्र) को साइकिल दी गई। इस मौके पर हेडमास्टर राजू सिंह और रंजित कुमार सिंह समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!