खबर भवनाथपुर से

Location: Bhavnathpur

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

भवनाथपुर में एनडीआरएफ ने चलाया आपदा जागरूकता अभियान

भवनाथपुर (प्रतिनिधि):
भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), पटना की टीम द्वारा आपदा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मियों को आपात स्थितियों से निपटने की जानकारी देना था।

एनडीआरएफ टीम ने वज्रपात, बाढ़, सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, आगजनी एवं हार्ट अटैक जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी। वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई। बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सर्पदंश में झाड़-फूंक से बचने तथा तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की जानकारी दी गई। आगजनी से बचाव और हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

इस मौके पर सीओ शंभु राम, बीडीओ नंदजी राम, सिंदुरिया मुखिया नंदलाल पाठक, उप मुखिया वैस खान, एनडीआरएफ के एसआई कवि रंजन शर्मा, एएसआई उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल गुलशन कुमार, सुनील भारती, राजेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, संजय यादव, सतेंद्र कुमार, रमेश कुमार, हिमांशु, पवन कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भवनाथपुर (प्रतिनिधि):
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर नगरी में मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्यों द्वारा की गई।

कार्यक्रम में कक्षा 8 की सुहानी, कक्षा 7 की रूपांजलि एवं श्वेता, कक्षा 9 की आयुषी तथा कक्षा 8 की किंजल ने विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कस्तूरी एवं अग्रिमा द्वारा किया गया। बहन सपना एवं दिव्या (कक्षा 8) द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

अभिषेक आचार्य ने अपने संबोधन में विजय दिवस को भारतीय सेना के साहस और समर्पण का प्रतीक बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, संस्कार एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।


भवनाथपुर में एलडीएम की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक संपन्न

भवनाथपुर (प्रतिनिधि):
भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एलडीएम सत्य देव कुमार रंजन की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में सरकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, केसीसी कार्ड तथा स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। एलडीएम ने बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बीडीओ नंदजी राम ने कहा कि सभी बैंक अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करें, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

मौके पर एसबीआई शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक, उप मुखिया वैस खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!