कौशल विकास केंद्र, रेड़मा में मानव तस्करी के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर पलामू के कौशल विकास केंद्र, रेड़मा में शनिवार को टिओपी-02 प्रभारी राकेश कुमार के द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा विषयों के प्रति जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन द्वारा कुछ दिनों पूर्व सभी थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। निर्देश में कहा गया था कि अपने-अपने धार क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को डायल-112, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा तथा पुलिस की कार्यप्रणाली आदि विषयों पर जानकारी दी जाए, जिससे वे न केवल सतर्क रहें बल्कि जागरूक नागरिक के रूप में समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं।उक्त निर्देश के आलोक में आज टॉप-02 प्रभारी राकेश कुमार ने मानव तस्करी के विषय पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह एक संगठित और गंभीर अपराध है, जो समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाता है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से इस अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। छात्रों को यह सीख दी गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें।इसके अतिरिक्त छात्रों को डायल 112 सेवा, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला अधिकार एवं सुरक्षा उपाय तथा पुलिस के कार्य कैसे होते हैं, इसकी भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विषय में गहरी रुचि दिखाते हुए प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर प्रभारी द्वारा सहज और स्पष्ट भाषा में दिया गया।यह कार्यक्रम छात्रों को न सिर्फ जागरूक करने का एक माध्यम बना, बल्कि उनमें समाज और कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!