कुदरती कहर ने दो महिलाओं की ली जान,परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अलग-अलग वज्रपात की घटना में मंगलवार की दोपहर दो महिलाओं की मौत हो गई।पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव की है। सहदेवा गांव निवासी दिलीप मेहता की पत्नी आशा देवी उम्र 46 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने खेत पर धान रोप रही थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के बसदह गांव का है।बसदह गांव निवासी कुणाल भुइयां की पत्नी ममता देवी उम्र 35 वर्ष भी मंगलवार की दोपहर अपने खेत में काम कर रही थी।इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों द्वारा उसे भी इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुसीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर दोनों शव का इंक्वेस्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से दोनों महिलाओं के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।कुदरती कहर ने इन दोनों महिलाओं के परिवार को उजाड़ कर रख दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!