तालाब का पानी सड़क पर जमा होने से लोगो का आवागमन बाधित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।तालाब का पानी सड़क पर जमा हो जाने की वजह से शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा परशुराम नगर के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के स्थानीय लोगो का आवागमन बाधित हैं।वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो की कुछ दिन पहले शहर में लगातार बारिश होने की वजह से परशुराम नगर का तालाब लबालब भरा हुआ है। तालाब का पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मियों को भी इसकी सूचना दी है।परंतु अभी तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है। जिसके कारण लोग काफी परेशान है।यहां के स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह और विमलेश पांडे ने बताया कि तालाब का पानी जमा होने की वजह से यहां के स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित है। तालाब में पानी निकासी के लिए एक भव बना हुआ है।लेकिन वह भव बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण जल जमाव की समस्या बनी हुई है।यदि उस भव को साफ करा दिया जाए तो तालाब का पानी निकल जाएगी और यहां के स्थानीय लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारीयो से इस समस्या का जल्द से जल्द निदान कराने का आग्रह किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!