कांडी PHC के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, उपायुक्त ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Location: कांडी


गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शनिवार को कांडी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ को अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच की। इस क्रम में कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने सहिया एवं फील्ड वर्करों के माध्यम से प्रखंड की सभी पंचायतों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने के जोखिम के प्रति भी जागरूक किया जाए।
इसके बाद उपायुक्त ने हाल में चिकित्सीय लापरवाही के आरोप से जुड़े मृत्यु के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहाय ने जिला प्रशासन की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राथमिकी के आलोक में दवा दुकान संचालक एवं चिकित्सक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी की दिशा में त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित दवा दुकान का भी निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दुकान बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इस अवधि में किसी प्रकार की दवा बिक्री, चिकित्सकीय परामर्श अथवा उपचार कार्य नहीं किया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है और चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!