Location: कांडी
कांडी (गढ़वा) | मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांडी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने की।
बैठक में दोनों हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। अपने संबोधन में सीओ राकेश सहाय ने कहा कि “कांडी हमेशा से आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा है। सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे एक-दूसरे का सहयोग करें और मुहर्रम को शांति से मनाएं।”
थाना प्रभारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्व ऐसे ढंग से मनाया जाए जिससे किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।
बैठक में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, विद्यासागर प्रसाद, एएसआई अरुण पासवान, मनोज पासवान, रानाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, रामलाला विकास उपाध्याय, विनोद प्रसाद, अजय कुमार सिंह, बाबू खान, पाले खान, जवाहर राम, रविरंजन मेहता, अजीज अंसारी, इरसाद मोहम्मद कादरी, खुर्शीद खलीफा, इसराइल अंसारी, तौकीर अंसारी, नशीम अंसारी, सलीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी मौजूद थे।














