Location: कांडी
उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे
कांडी (गढ़वा)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कांडी प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार जन आक्रोश प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ था।
प्रदर्शन के दौरान कांडी और हरिहरपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए — “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद”, “हेमंत सोरेन होश में आओ” — और उपायुक्त गढ़वा के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। बीडीओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन बड़ा बाबू को दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी ने किया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, कांडी मंडल संयोजक पप्पू पांडेय, और हरिहरपुर मंडल संयोजक निर्मल विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर फैले भ्रष्टाचार पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया, तो पार्टी प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, पवन साहू, रविंद्र पासवान, अजय सिंह, संतोष सिंह, ललित बैठा, सीताराम तिवारी, राजेंद्र पांडेय, मणिकांत सिंह, अंजू सिंह, बैजनाथ तिवारी, लखन चंद्रवंशी, कृष्णा सिंह, दिलीप सिंह, रवि मेहता, लखन ठाकुर, संजय दुबे, हरिनंदन दुबे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि हालात नहीं सुधरे, तो जनता के साथ मिलकर भाजपा सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।














