कांडी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में 24 नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने किया योगदान

Location: कांडी

कांडी
प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को कुल 24 नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों में योगदान दिया। इनमें कक्षा 1 से 5 श्रेणी के 16, कक्षा 6 से 8 (सामाजिक विज्ञान) के 7 तथा भाषा कोटि के 1 सहायक आचार्य शामिल हैं।

कक्षा 1 से 5 श्रेणी के अंतर्गत प्रावि भंडरिया में राम किशुन राम, प्रावि मंडरा (निष्फ) में संजय कुमार पाण्डेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोखापी में वरुण कुमार शर्मा, प्रावि महविया में मनोज कुमार चौबे, प्रावि शिवरी में जयप्रकाश, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बत्तो खुर्द में दुर्गेश कुमार सिंह, प्रावि बहेरवा में सतीश चंद्र मेहता, कन्या मध्य विद्यालय कांडी में अवधेश मेहता, प्रावि नैनाबार में संतोष कुमार पाल, मध्य विद्यालय डुमरसोता में राजीव रंजन, मध्य विद्यालय सोहगड़ा में मनोज कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय पतरिया में मुनेश्वर राम, प्रावि पतीला में अरुण कुमार, प्रावि बेलहथ में नित्यानंद कुमार, मध्य विद्यालय घोड़दाग में राम प्रताप मेहता तथा मध्य विद्यालय सड़की में दिलीप कुमार ने योगदान दिया।

कक्षा 6 से 8 (सामाजिक विज्ञान) कोटि के अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवपुर में राकेश कुमार चौबे, मध्य विद्यालय घटहुआँ कला में धनंजय कुमार गुप्ता, मध्य विद्यालय मोखापी में अरुण कुमार पाण्डेय, मध्य विद्यालय गोसांग में प्रवीण कुमार दुबे, कन्या मध्य विद्यालय कांडी में नागेन्द्र पाल, मध्य विद्यालय बत्तो खुर्द में नवनीत कुमार द्विवेदी तथा मध्य विद्यालय पतरिया में अवधेश कुमार पाल ने योगदान समर्पित किया।

वहीं भाषा कोटि के अंतर्गत मध्य विद्यालय मझिगांवा पूर्व में सुरेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यालय में योगदान दिया।

योगदान के अवसर पर विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शैक्षणिक कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!