4 जनवरी को होगा श्रीकृष्ण गोशाला समिति गढ़वा का चुनाव, संचालन समिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय

Location: Garhwa

श्रीकृष्ण गोशाला समिति, गढ़वा (झारखंड) की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 दिसंबर 2025 की शाम विजय कुमार केसरी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 से 2031 के कार्यकाल के लिए प्रबंध समिति का चुनाव 4 जनवरी 2026 को कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय के साथ सदस्य अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय, नंदकुमार गुप्ता, विजय कुमार केसरी एवं अवधेश कुमार कुशवाहा उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने संशोधित नियमावली/विनियम–2010 के अंतर्गत चुनाव संपन्न कराने पर सहमति जताई तथा विस्तृत चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को श्रीकृष्ण गोशाला समिति परिसर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्रों का वितरण एवं प्राप्ति 26 एवं 27 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। नामांकन की प्रक्रिया 28 एवं 29 दिसंबर 2025 को संपन्न की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर 2025 को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन 1 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।

मतदान 4 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक श्रीकृष्ण गोशाला समिति परिसर में कराया जाएगा। उसी दिन अपराह्न 3:30 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के पदों के लिए नामांकन पत्र शुल्क 1100रु तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 500रु शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस चुनाव में अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (02), सचिव (01), उपसचिव (01), कोषाध्यक्ष (01), उप कोषाध्यक्ष (01) एवं कार्यकारिणी सदस्य (10) पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर संपन्न कराया जाएगा। केवल वैध आजीवन सदस्य ही नामांकन एवं मतदान के पात्र होंगे। चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की प्रक्रियाएं एवं कार्यवाही श्रीकृष्ण गोशाला समिति, गढ़वा परिसर में ही संपन्न कराई जाएंगी, जो बस स्टैंड के बगल में स्थित है।

चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद का निस्तारण चुनाव संचालन समिति द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!