कांडी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Location: कांडी


कांडी प्रतिनिधि : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने को कहा।
थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि कांडी मुख्यालय ईदगाह में सुबह 6:30 बजे तथा पतला ईदगाह में सुबह 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने दोनों समुदायों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने की अपील की।
प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे ने कहा कि कांडी प्रखंड की पहचान हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से रही है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर पर्व-त्योहार मनाते हैं और आज तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी है।
बैठक में एसआई रवि शंकर मिश्रा, अरविंद सिंह, रोशन राम, रॉबिन उरांव, एएसआई संतोष यादव, आशीर्वाद महतो, मनोज राम, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाल दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, युसूफ खलीफा, इमामुद्दीन खान, बाबू खान, मुर्तुजा अंसारी, रशीद अंसारी, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया ललित बैठा, प्रिंस कुमार ठाकुर, मुखिया विजय राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!