कांडी: गोसांग ने जीता जूनियर प्रीमियर लीग फाइनल, विवेक ‘मैन ऑफ द मैच’

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि)।
कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गरदाहा में आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गरदाहा मठ के समीप समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला रामबांध और गोसांग की टीमों के बीच खेला गया।

मैच का उद्घाटन खुटहेरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

टॉस जीतकर रामबांध की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोसांग की टीम ने निर्धारित 12 ओवर 3 गेंद में 70 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी रामबांध की टीम 9 ओवर 4 गेंद में 57 रन ही बना सकी और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इस प्रकार गोसांग की टीम ने यह फाइनल मैच जीत लिया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विवेक कुमार को “मैन ऑफ द मैच” और अभिषेक कुमार को “मैन ऑफ द सीरीज” घोषित किया गया।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से झुन्नू सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजन सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार, छोटू सिंह, रिशु कुमार, चंदन कुमार, श्रीकांत ठाकुर, अमन कुमार, अमर कुमार, गोलू कुमार, नैतिक कुमार, शुभम कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

आयोजन समिति में अध्यक्ष सकेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरज सिंह, सचिव सतीश कुमार उर्फ पंडित, उप सचिव रितेश कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!