पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने दी श्रद्धांजलि, कहा— भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ

Location: सगमा


सगमा, गढ़वा
पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सगमा प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद यादव के घर पहुँचकर उनकी पत्नी उषा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि उषा देवी जी का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। वे पार्टी की कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थीं। रघुवर दास जी की सरकार में उन्होंने तीन वर्षों तक प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम में सेवा दी थी। एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहीं। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी भाजपा संगठन को भी गहरा आघात पहुँचा है, विशेषकर सगमा प्रखंड में पार्टी को भारी क्षति हुई है।

इस मौके पर पूर्व बिडीसी व भाजपा नेता अजय यादव, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनंजय यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, पारसनाथ यादव, रविरंजन यादव, बबलू ठाकुर, सखीचंद प्रजापति, रामअशीष यादव, बलराम बैठा, राजेश बैठा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!