कांग्रेस में निशाने पर आए मंत्री राधाकृष्ण किशोर, लटकी कार्रवाई की तलवार, नाराजगी की वजह क्या

Location: रांची

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के कामकाज, संगठन और सरकार पर सीधा प्रहार कर पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. वित्त मंत्री ने लगातार तीसरे दिन पत्र के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस नाराजगी के मायने क्या हैं, आगे क्या कार्रवाई हो सकती है. यह जानना जरूरी है.
वित्त मंत्री की बातें अपनी जगह पर सही हो सकती हैं, पर सार्वजनिक रूप से पार्टी और सरकार की आलोचना कर वह निशाने पर आ गए हैं. पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है. कई लोग प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में आ चुके हैं और मंत्री के बयान को अनुचित और दबाव की राजनीति बता रहे हैं.
पूरे प्रकरण पर कांग्रेस प्रभारी के राजू भी नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने पूरी रिपोर्ट मांगी है. बात ऊपर तक पहुंच चुकी है. कुछ लोग तो इसी बहाने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी कर रहे हैं. संभव है देर- सबेर उनकी छुट्टी भी हो जाए.
इधर वित्त मंत्री भी राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं.यदि उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा है तो इसके पीछे भी राजनीति और रणनीति होगी. यूं ही वह कुछ नहीं बोलते हैं. गंभीर राजनीतिज्ञ हैं . इसके भी अपने मायने हैं.
    कांग्रेस सूत्रों की माने तो वित्त मंत्री की नाराजगी दो बातों को लेकर अधिक है. वित्त मंत्री अपने बेटे प्रशांत किशोर को राजनीति में लाना चाहते हैं. यह इसलिए कि अब वह विराम लेने वाले हैं, इसलिए बेटे को आगे कर रहे हैं. अगला चुनाव बेटा ही लड़ेगा. वह चाहते थे कि प्रदेश कमेटी में उनके बेटे प्रशांत किशोर को महासचिव बनाया जाए लेकिन उनके बेटे को प्रदेश सचिव बनाया गया. इससे वह नाराज हो गए. उन्होंने बेटे से इस्तीफा दिलवा दिया.
  अपने विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंड अध्यक्षों को हटाना चाहते थे. इनमें दो को हटा दिया गया, लेकिन दो बरकरार रह गए. इससे भी वह नाराज चल रहे थे. कई अन्य कारण भी है.
अब कांग्रेस में राधाकृष्ण किशोर के सार्वजनिक बयान और नाराजगी को लेकर पार्टी में घमासान है. कांग्रेस में मंत्री के कामकाज को लेकर ही सवाल उठाए जा रहे हैँ. कहा जा रहा है कि मंत्री संगठन के कामकाज में रुचि नहीं लेते हैं, जो जिम्मेदारी दी गई उसको उन्होंने नहीं निभाया. उन्हें पलामू और कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया था. इन जिलों में संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन पलामू में तो वह जाते हैं लेकिन कोल्हान प्रमंडल में कभी दौरा नहीं किया.
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई दो महीने पहले हुई और अब इस पर वह सवाल उठा रहे हैं. पहले ही दिन सवाल क्यों नहीं उठाया. संगठन में उनका कोई योगदान नहीं है. विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन के समय विभिन्न पार्टियों से होते हुए फिर से कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस ने उन्हें छतरपुर से टिकट दिया. फिर मंत्री बनाया तब तो सब कुछ ठीक था और अब सब गड़बड़ हो गया. प्रदेश अध्यक्ष नाकारा लगने लगे. मंत्री बनाए जाने को लेकर पार्टी के विधायकों में आक्रोश भी था. फिर भी मंत्री बनाया गया.
राधाकृष्ण किशोर ने सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाया. मगही, भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल नहीं किए जाने का मामला उठाया है.
  अब कांग्रेस में मंत्री के खिलाफ माहौल तैयार किया जा रहा है.संभव है देर-सवेर उन पर कार्रवाई हो. आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा.





आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!